તાજા સમાચાર
બ્રેકિંગ ન્યૂઝ: આ ટેમ્પલેટ હવે લાઈવ થઈ ગયું છે... લેટેસ્ટ અપડેટ્સ માટે જોડાયેલા રહો.

स्वाइन फ्लू के लक्षण और घरेलू नुक्से

देश और दुनीया में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है देश और दुनीया में हजारों लाखों लोग स्वाइन फ्लू के शिकार हुएे हैं जिनमें से कई लोग की जान ( मृत्यु) भी गई है स्वाइन एन्फ्लूएंजा को स्वाइन फ्लू के नाम से भी जाना जाता है
जो कि इंफ्लुएंजा वायरस से होता है और यह वायरस सूअरों के श्वसन तंत्र से निकलता है। इस वायरस में परिवर्तित होने की क्षमता होती हैं जिससे यह आसानी से लोगों में फैल जाता है।स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य एन्फ्लूएंजा के लक्षणों की तरह ही होते हैं। तेज बुखार आना लगातार तेज सिरदर्द होना , तेज ठंड लगना , भूख कम हो जाती है और नाक से पानी बहता है। कुछ लोगों को गले में जलन, ऊल्टी और डायरिया भी हो जाता है नींद न आना, ज्यादा थकान,गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना| खांसी के साथ खून या वलगम, नाखूनों का रंग नीला हो जाना, मरीज को सांस लेने में तकलीफ और मरीज को लंबी सांस लेने में तकलीफ होती है | पीड़ित व्यक्ति मांसपेशियां में दर्द, अकड़न और पीड़ाओं की तीव्रता बहुत अधिक महसूस होती है। आदि लक्षण हो सकते है। यदि इस प्रकार के लक्षण मिलें तो तुरंत मरीज को स्वाइन फ्लू की जांच करे और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आता है तो तुरंत मरीज को उपचार कराना चाहिये।
स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है
जब स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आता है वही मरीज जब खांसते या छींकते हैं तो हवा में या जमीन पर या जिस भी सतह पर थूक या मुंह और नाक से निकले द्रव कण गिरते हैं, वह वायरस की चपेट में आ जाता है। यह कण हवा के द्वारा या किसी के छूने से दूसरे व्यक्ति के शरीर में मुंह या नाक के जरिए प्रवेश कर जाते हैं। मसलन, दरवाजे, फोन, कीबोर्ड या रिमोट कंट्रोल के जरिए भी यह वायरस फैल सकते हैं, अगर इन चीजों का इस्तेमाल किसी संक्रमित व्यक्ति ने किया हो

Comments